चुनाव आयोग ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक हालिया भाषण को लेकर सख्त रुख अपनाया है. आयोग का आरोप है कि ममता ने सीआरपीएफ कर्मियों को धमकी देने वाले शब्दों का उपयोग किया है. आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से जनसभा के दौरान CM के भाषण की रिपोर्ट मांगी है.