दक्षिण अफ्रीका से 4 चीतों को भारत लाया गया है, इन्हें बेंगलुरु के बैनरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क में रखा जाएगा. चीतों को विशेष निगरानी में रखा गया है. वन विभाग और पशु चिकित्सा विशेषज्ञ उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं. कर्नाटक के वन मंत्री ने चीतों को 30 दिनों के लिए क्वारंटीन में रखने और मेडिकल जांच के निर्देश दिए.