जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानसूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य शुरू होगा. मकानसूचीकरण अभियान 30 दिनों तक चलेगा और 15 मई 2026 तक पूरा किया जाएगा. स्व-गणना सुविधा के तहत अब तक लगभग बारह लाख परिवारों ने डिजिटल माध्यम से अपनी जनगणना पूरी कर ली है.