TMC की अगुवाई में विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया है संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत CEC को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के जज हटाने जैसी प्रक्रिया अपनाई जाती है नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति विचार करेंगे और जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी