कलकत्ता HC ने ममता सरकार की आपत्तियों को खारिज करते हुए शुभेंदु अधिकारी को मेमारी में रैली की अनुमति दी. अदालत ने सभा को दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक सीमित करते हुए पांच हजार समर्थकों की शर्त रखी है. पुलिस और प्रशासन को सभा स्थल तक जाने वाली सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.