केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लखनऊ मेट्रो लाइन के विस्तार परियोजना को मंजूरी दी गई है. लखनऊ मेट्रो के चरण 1बी के लिए पांच हजार आठ सौ एक करोड़ रुपये का निवेश स्वीकृत किया गया है. मेट्रो लाइन को 34 किलोमीटर तक बढ़ाकर ओल्ड लखनऊ के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जोड़ा जाएगा.