PM नरेन्द्र मोदी को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान सी-130जे असम के मोरान में आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर उतरा. भारत के पास करीब 12 C-130J विमान हैं, जिनमें 6 विमान 2011 और 6 विमान 2017 में सप्लाई किए गए थे. C-130J विमान दुर्गम इलाके में संचालन के लिए उपयुक्त है. यह खराब मौसम में उड़ान भरने में सक्षम है.