साल 2026 में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होकर श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगी. चार धाम यात्रा के लिए सड़क मार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन किराए में वृद्धि की संभावना है. ट्रांसपोर्टर्स ने डीजल, बीमा और रखरखाव लागत बढ़ने के कारण किराए में दस से बीस प्रतिशत बढ़ोतरी मांगी है.