नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में फेरी वाले मोहम्मद अतहर हुसैन की नशे में धुत युवकों ने बर्बर पिटाई की थी. अतहर को डुमरी गांव के पास 15 से 20 लोगों ने घंटों तक पीटा और पेट्रोल छिड़ककर गंभीर रूप से घायल किया था. घायल अतहर को नवादा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया था.