केंद्रीय वित्त मंत्रालय में उप सचिव नवजोत सिंह की दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास BMW की टक्कर से मौत हो गई. पति को अंतिम विदाई देते हुए पत्नी संदीप ने उनके चेहरे को छुआ. इस दौरान मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक सके. हादसे के दिन दोनों दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे गए थे और आरकेपुरम स्थित कर्नाटक भवन में लंच किया था.