वडोदरा से बीजेपी सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने राहुल गांधी को एकता मार्च में शामिल होने का निमंत्रण दिया है. यह एकता मार्च 26 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा और 29-30 नवंबर को वडोदरा से गुजरेगा. डॉ. जोशी ने इस यात्रा को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठने का आग्रह किया है.