भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल में मतदाताओं को धमकाने के आरोप को लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि चुनाव को हाईजैक करने के लिए मतदाताओं को डराया और दबाया जा रहा है. रिजिजू ने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी पर भाजपा समर्थकों को घर-घर जाकर धमकाने का आरोप लगाया.