बीजेपी 20 से भी अधिक राज्यों में सत्ता में है. बावजूद इसके पार्टी 5 बड़े लक्ष्यों पर काम कर रही है. दक्षिण के राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को सत्ता से बेदखल करना बीजेपी का एक बड़ा लक्ष्य है. पार्टी 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नया नेतृत्व तैयार करने की दिशा में काम कर रही है.