राजस्थान के बीकानेर में दो मामा ने अपने भांजों की शादी में 1 करोड़ 56 लाख रुपये का मायरा दिया. मायरे में नकद के साथ सवा किलो चांदी और 31 तोला सोना भी शामिल था, जिसकी कीमत लगभग 45 लाख है. भंवर और जगदीश लेघा जेपी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के संचालक हैं, उनके परिवार का ये पहला मायरा था.