मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में महिला सशक्तीकरण हेतु मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को मंजूरी दी है. योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. सहायता राशि गैर-वापसी योग्य होगी और 6 माह बाद आवश्यकतानुसार दो लाख रुपये तक अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी