मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख जीविका दीदियों के बैंक खातों में सीधे 10 हजार रुपये भेजे जाएंगे. इस योजना के इस चरण में ग्रामीण क्षेत्रों की 9 लाख 50 हजार और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाएं लाभार्थी होंगी. योजना के पहले चरण में 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपये की राशि पहले ही मिल चुकी है.