बिहार विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ. यह 25 जुलाई तक चलेगा. यह 17वीं विधानसभा का अंतिम सत्र होगा. विपक्ष विधानसभा में कानून व्यवस्था और मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण पर सरकार से जवाब चाहता है, लेकिन सरकार इससे असहमत है. सरकार इस सत्र में सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी और चार मूल और आठ संशोधन विधेयक सदन में पेश करेगी.