भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में 122 आरा मशीनें बिना फायर एनओसी के चल रही हैं, जिससे आग का बड़ा खतरा बना हुआ है. टिम्बर मार्केट में टनों लकड़ी और ज्वलनशील केमिकल जमा हैं, जो किसी भी वक्त विस्फोटक स्थिति पैदा कर सकते हैं. मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत आरा मशीनों को बाहर शिफ्ट करने की योजना 1.5 साल से अधूरी पड़ी है, कोई ठोस कदम नहीं हुआ.