मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों को भीड़ ने नौ घंटे तक बंधक बनाकर पुलिस कार्रवाई को मजबूर किया गया था. AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम को इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए गिरफ्तार किया गया. साथ ही ISF के मौलाना शाहजहां अली समेत कई लोगों को अधिकारियों के घेराव के आरोप में गिरफ्तार किया गया.