बॉम्बे हाई कोर्ट ने बाबा सिद्दीकी हत्या मामले के आरोपी आकाशदीप सिंह को जमानत दे दी है. आरोपी को हर दूसरे सोमवार पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी होगी और पासपोर्ट जमा करना अनिवार्य होगा. आकाशदीप को पंजाब के फाजिल्का जिले से गिरफ्तार किया गया था और वह इस मामले में 24वां आरोपी है.