समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की लगभग 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहाई हो गई है. आजम खान को कई मामलों में जमानत मिल चुकी थी, लेकिन प्रक्रिया में देरी के कारण वे जेल से बाहर नहीं आ पा रहे थे. आजम खान की रिहाई की खबर से ही सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी थीं.