अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणों से सूर्य तिलक का आयोजन किया जाएगा सूर्य तिलक का यह धार्मिक अनुष्ठान दोपहर बारह बजे लगभग चार मिनट तक होगा और इसे बीस साल तक जारी रखा जाएगा आयोजन के लिए वैज्ञानिकों ने कई ट्रायल रन किए हैं ताकि सूर्य की किरणें रामलला के माथे पर सटीक रूप से पड़ सकें