अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए केसरिया रंग की धर्म ध्वजा की पहली तस्वीर सामने आई है धर्म ध्वजा समकोण त्रिभुजाकार है जिसकी ऊंचाई 10 फुट और लंबाई 20 फुट है तथा इसका वजन 2-3 किलोग्राम के बीच है ध्वजा पर दीप्तिमान सूर्य, ॐ का चिन्ह और कोविदार वृक्ष की आकृति अंकित हैं जो भगवान राम का प्रतीक हैं