छत्रपती संभाजीनगर के मारोळा गांव में पागल कुत्ते ने बछड़े को काटने के आठ दिन बाद उसकी मौत हो गई. बछड़ा गाय के दूध पी रहा था, जिससे लोगों में गाय को भी रेबीज संक्रमण होने की अफवाह फैल गई. गाय का दूध गांव के कई घरों में सप्लाई होता था, जिससे ग्रामीणों ने रेबीज का इंजेक्शन लगवाना शुरू कर दिया.