टुडेज चाणक्या ने असम के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 14 फीसदी मुस्लिम वोट मिलने का अनुमान लगाया है 2025 में असम में हुए पंचायत चुनावों में "मुस्लिम बहुल इलाकों में BJP की पैठ" उस समय का बड़ा टेकअवे था मुस्लिम वोट मिलने के पीछे लाभार्थी योजनाओं में बराबरी और असमिया-बंगाली मुस्लिम विभाजन भी प्रमुख है