असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत के छह महीने बाद भी लोग उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस ने सरकार बनने पर सौ दिनों में जुबीन को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जुबीन के मामले को अदालत का विषय बताया और राजनीति में घसीटने का विरोध किया.