बजट में भारत में AI डेटा सेंटर्स बनाने वाली कंपनियों को 20 साल के टैक्स हॉलीडे की बड़ी घोषणा की गई है. सरकार का लक्ष्य है 2047 तक भारत सेवा क्षेत्र में वैश्विक लीडर बने, सेवा कारोबार में 10% हिस्सेदारी हासिल करे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, भारत में डेटा सेंटर निवेश 200 बिलियन डॉलर से अधिक हो सकती है.