बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम में वर्दीधारी जवानों के शामिल होने पर सेना के पूर्व अधिकारियों ने सवाल उठाए हैं. आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कोटा में रामकथा के दौरान 14 सिख रेजीमेंट के जवानों के साथ गीत गाए थे. कर्नल धनवीर सिंह ने इस व्यवहार को शर्मनाक बताया और सैन्य अधिकारियों से इस पर दिशानिर्देश जारी करने की मांग की.