ईडी ने 17000 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. ये मामला रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों के 2017 से 2019 के दौरान YES BANK से लोन घोटाले से जुड़ा है. जांच में पाया गया कि लोन की रकम शेल कंपनियों में ट्रांसफर की गई और फाइनेंशियल आंकड़ों में गड़बड़ी की गई.