आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक बाइक से टक्कर के बाद एक वोल्वो बस में आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि पूरी बस जल गई. बस में कुल 40 यात्री सवार थे. जानकारी के अनुसार 10 से ज्यादा लोगों की मौत हादसे में हो गई है. ये हादसा करीब 3 बजे हुआ है. ये बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी.