उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होने वाला है जिसमें सीपी राधाकृष्णन और बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला होगा. NDA ने सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है जबकि इंडिया ब्लॉक ने बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है. AIMIM ने बी. सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देने की घोषणा कर विपक्षी उम्मीदवार को ताकत दी है.