बरेली के बाद कानपुर में भी हिंसा भड़काने की साजिश थी. यहां एक भड़काऊ ऑडियो वायरल किया गया था. ऑडियो वायरल होने के बाद 20-25 युवक इकट्ठा हो गए थे. पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें वापस भेजा. इस मामले में पुलिस ने जुबैर अहमद खान और 25 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.