सुभाष्री गांगुली ने मेस्सी के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद ट्रोलिंग का सामना किया. सुभाष्री के पति राज चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ थाने में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया.