मलयालम अभिनेता मणियानपिल्ला राजू पर तिरुवनंतपुरम में हिट-एंड-रन घटना में दो युवकों को टक्कर मारने का आरोप है. इस दुर्घटना में एक युवक का पैर टूट गया और दूसरे की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है. राजू ने कहा कि मोटरसाइकिल ने उनकी कार को टक्कर मारी थी और उन्होंने एम्बुलेंस की व्यवस्था की थी.