देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है. हिमाचल, गुजरात और कोंकण क्षेत्र में मार्च के पहले सप्ताह में हीट वेव और सीवियर हीट वेव की स्थितियां बनीं. अहमदाबाद में बारह से तेरह मार्च के बीच अधिकतम तापमान चालीस डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.