भारत सरकार अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की योजना बना रही है. भारत और नेपाल के बीच इस नई ट्रेन सेवा को लेकर दोनों देशों की सरकारें वर्तमान में बातचीत कर रही हैं. सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से भारत-नेपाल के सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को और मजबूत किया जाएगा.