राहुल ने लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक और Caravan लेख का बार-बार हवाला दिया. गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के भाषण पर लगातार आपत्ति जताई. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के नियमों का हवाला देते हुए अप्रकाशित सामग्री को कोट करने पर रोक लगाई.