महाराष्ट्र के रत्नागिरी के आरे वेयर बीच पर चार पर्यटक तेज लहरों में डूब गए और उनकी मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष है, जो ठाणे-मुंब्रा के निवासी थे. ये लोग रत्नागिरी घूमने आए थे. घटना शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई जब चारों समुद्र में खेल रहे थे. इस दौरान ये तेज लहरों की चपेट में आ गए.