महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से चुने गए कुल उन्नीस नेताओं ने राज्यसभा में सोमवार को शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह राज्यसभा कक्ष में सभापति सी. पी. राधाकृष्णन की उपस्थिति में आयोजित किया गया था. शपथ लेने वाले सदस्यों में शरद पवार, रामदास अठावले, थंबीदुरई और तिरुची शिवा जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे.