प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा शुरू करेंगे. वंदे मातरम गीत की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में की थी और इसका ऐतिहासिक महत्व अत्यंत है. कांग्रेस पर आरोप है कि उसने 1937 में वंदे मातरम के कुछ महत्वपूर्ण हिस्से हटा कर विवाद पैदा किया था.