टोंक जिले में पुलिस की जिला विशेष टीम ने बूंदी से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री जब्त की है. कार से 150 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और संबंधित विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए हैं. संदिग्धों ने विस्फोटक को कृषि कार्य के लिए ले जाना बताया लेकिन जांच में पोल खुली है.