मई और जून में अब तक शिमला के तीन एंट्री पॉइंट्स से 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की आवाजाही हुई. शिमला में पुलिस ने 220 पुलिस-होमगार्ड, 50 से ज्यादा वालंटियर्स और 32 ट्रैफिक बाइक राइडर्स तैनाती की है. साथ ही वैकल्पिक रास्ते, सीसीटीवी, वनवे सिस्टम और क्रेनों की मदद से ट्रैफिक पर दबाव कम करने की मुहिम चल रही है.