हिमाचल के कांगड़ा जिले के अटियाला दाई गांव में अंगारिया जाति के लोग दीपावली का त्योहार नहीं मनाते हैं अंगारिया समुदाय के एक बुजुर्ग ने कुष्ठ रोग के कारण अपनी भावी पीढ़ी की रक्षा के लिए भू-समाधि ली थी इस परंपरा के कारण गांव में दीपावली के दिन कोई पटाखे, दीपमाला या मिठाई बांटने की प्रथा नहीं होती है