गुजरात के नर्मदा जिले के भदरवा गांव में 10 रुपये न देने पर युवक ने 41 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक राजेशभाई ताडवी आंशिक रूप से लकवाग्रस्त थे और गांव के बस स्टैंड से सामान लेकर घर लौट रहे थे. आरोपी ने पैसे मांगने पर मना करने पर गुस्से में आकर राजेशभाई की गर्दन पर पैर रखकर गला घोंट दिया.