कपिल देव ने बताया कि सुनील गावस्कर ने गोल्फ खेलने से इसलिए इनकार किया क्योंकि उन्हें शतक बनाना पसंद है. गावस्कर ने कहा कि गोल्फ में शतक बनाना खराब गोल्फर होने जैसा है इसलिए वह गोल्फ खेलना पसंद नहीं करते. कपिल देव ने कहा कि वह खेलों में प्रतिस्पर्धा की बजाय आनंद लेने के उद्देश्य से खेलते हैं.