बेकाबू ट्रक ने पहले टक्कर मारी और फिर भागने के प्रयास में एक ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया.बांदा एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौके पर और 2 की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें एक 3 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल है.