गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में भाजपा की 110 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया.शाह ने कहा कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाली होगा और वह तृणमूल कांग्रेस के बजाय भाजपा का कार्यकर्ता होगा.अमित शाह ने महिला सुरक्षा को भाजपा की प्राथमिकता बताते हुए महिलाओं को डर से मुक्त करने का संकल्प जताया.