ब्लूबर्ड सैटेलाइट सीधे आपके हैंडसेट से जुड़कर बगैर किसी टावर, डिश या टर्मिनल के इंटरनेट और कॉल सुविधा देगा. बड़े कम्युनिकेशन एरे की मदद से 120 Mbps तक की हाई स्पीड के साथ यह धरती पर मौजूदा डेड जोन खत्म कर सकता है. पहाड़, समुद्र, सुदूर गांव या हों आपदा से प्रभावित इलाके. बेधड़क कनेक्टिविटी से ये दुनिया को पूरी तरह बदल देगा.