'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल' से लेकर 'टेंपल ऑफ हेवन' तक ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात राजनीतिक संकेतों से भरपूर रही. पर जिस बात की संभावना पहले से ही रही थी वही हुआ. जिनपिंग ने ट्रंप से 'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' का जिक्र कर दिया. जिनपिंग ने सवाल उठाया, “क्या चीन और अमेरिका इस तथाकथित थ्यूसीडाइड्स ट्रैप से ऊपर उठ सकते हैं?”