दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025 में 17 साल बाद पहली बार महिला अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है. एनएसयूआई ने जोसलीन नंदिता चौधरी और AISA–SFI ने अंजलि को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है. छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर को दो चरणों में होगा, जबकि 19 सितंबर को मतगणना पूरी की जाएगी.